फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   DC inaugurated Him Era Shop in Chamunda

Kangra News: चामुंडा में हिम ईरा शॉप का डीसी ने किया शुभारंभ

Sun, 20 Jul 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
DC inaugurated Him Era Shop in Chamunda
चामुंडा (कांगड़ा)। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग तथा विपणन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ हो सके। शनिवार को चामुंडा मंदिर के नजदीक हिम ईरा शॉप का शुभारंभ करने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिम ईरा शॉप में उपमंडल के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे पहले धर्मशाला डीसी कार्यालय परिसर तथा जिला पंचायत अधिकारी के कार्यालय के नजदीक हिम ईरा शॉप खोली जा चुकी हैं। बैरवा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ करने की दिशा में हिम ईरा शॉप्स की अहम भूमिका रहेगी। चूंकि ग्रामीण स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह आर्गेनिक तरीके से अलग-अलग उत्पाद तैयार करते हैं तथा हिम ईरा शॉप्स के माध्यम से इन उत्पादों के विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए भी हिम ईरा की वेबसाइट तैयार की गई तथा सभी स्वयं सहायता समूहों को वेबसाइट के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग को हिम ईरा शॉप्स के माध्यम से हो रही बिक्री के बारे में विशेष फोकस करने के लिए कहा है। इसके साथ ही कमियों को भी दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बागवानी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हिम ईरा शॉप्स के माध्यम से जैविक बागवानी तथा कृषि उत्पाद बेचने के लिए भी प्लान तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed