Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Daulatpur-Jaladi drinking water scheme ready for testing

Kangra News: दौलतपुर-जलाड़ी पेयजल याेजना टेस्टिंग के लिए तैयार

Sat, 15 Nov 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Nov 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
Daulatpur-Jaladi drinking water scheme ready for testing
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर-जलाड़ी में पाैने 18 कराेड़ रुपये से बन रही पेयजल याेजना टेस्टिंग के लिए तैयार हाे गई है। यह बात शुक्रवार काे एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नीशु माेंगरा ने योजना का जायजा लेने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि इस याेजना से लगभग 20 हजार से ज्यादा आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी। इसके तहत कुछ क्षेत्र ऐसे भी कवर होंगे, जहां पहली बार पानी पहुंचेगा। उन्हाेंने अधिकारियों से बात करने के पश्चात बताया कि अब जल्द ही इस योजना की टेस्टिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

सब ठीक रहा तो दो सप्ताह के भीतर इस याेजना को शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत छोटे-बड़े कुल 20 वाटर टैंक इस स्कीम के तहत बनाए गए हैं। इनमें धमेड़ में 40 हजार लीटर क्षमता का वाटर टैंक बना है। इसी तरह गजरेहड़ में दो लाख 30 हजार लीटर क्षमता का वाटर टैंक तैयार है। लखदाता में 6 लाख 10 हजार लीटर क्षमता का वाटर टैंक बना है। 20 और 30 हजार लीटर क्षमता के कई टैंक बने हैं और इस याेजना का अंतिम टैंक समेला में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed