फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Date of installation and removal will also have to be shown on posters and hoardings in Dharamshala city.

Kangra News: धर्मशाला शहर में पोस्टर, हाेर्डिंग्स पर लगाने और हटाने की तिथि भी दर्शानी होगी

Sun, 28 Jul 2024 07:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Date of installation and removal will also have to be shown on posters and hoardings in Dharamshala city.
खास खबर...
विज्ञापन

विज्ञापन लगाने के लिए नई पॉलिसी बनाएगा नगर निगम, तय अवधि के बाद खुद हटाने होंगे
साइट और स्थान के हिसाब से पैसे वसूल कर आय बढ़ाएगा नगर निगम
सचिन चौधरी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में विज्ञापन लगाने के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी। अब शहर के चयनित स्थानों पर विज्ञापन लगाने वाले व्यवसायियों, कारोबारियों और अन्य लोगों को विज्ञापन लगाने की तिथि और उतारने की तारीख भी दर्शानी होगी। तय समय अवधि के बाद विज्ञापनों को वहां से हटाना होगा।
किसी भी विज्ञापनकर्ता को पहले नगर निगम के अनुमति लेनी होगी और पैसे जमा करवाने होंगे। इसके बाद भी लोग शहर में चयनित स्थानों पर विज्ञापन लगा सकेंगे। इसके अलावा भी पॉलिसी में कई नियमों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए निगम प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन लगाने के लिए कोई पॉलिसी न होने के कारण अब तक जिसका जहां मन करता है वह वहीं होर्डिंग, बोर्ड, पोस्टर लगा देता है। इससे न तो नगर निगम की आय में बढ़ोतरी होती है और न ही उन्हें जानकारी होती है। अगर कोई अनुमति लेकर और पैसे देकर भी विज्ञापन लगाता है तो वे भी महीनों तक वैसे की लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्षेत्र में विज्ञापन के साइज के हिसाब से अलग-अलग शुल्क तय किया गया है, जिससे की निगम की आय बढ़ सके। मगर अधिकतर शहर में लोग बिना अनुमति के लिए विज्ञापनों को टांग कर निगम को चपत लगा रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि इसके लिए कमेटी का गठन भी किया गया है, लेकिन फिर भी कोई संज्ञान निगम की ओर से नहीं लिया जाता है।
तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं स्थान
नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन शुल्क को स्थान के हिसाब से 3 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसके तहत भागसूनाग, मैक्लोडगंज, गांधी पार्क, नगर निगम और कोतवाली बाजार को पहली श्रेणी में रखा गया है। वहीं, जिलाधीश कार्यालय के समीप क्षेत्र, शिक्षा बोर्ड के समीप क्षेत्र, क्रिकेट स्टेडियम, चरान चौक, पोस्ट ऑफिस चौक और बाईपास चौक, कोतवाली बाजार को दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा खनियारा रोड, पटोला, सिद्धबाड़ी, रक्कड़, फतेहपुर, मोहली रोड, कैंट रोड, बाईपास रोड मैक्लोडगंज से लेकर सकोह रोड और शीला चौक को तीसरी श्रेणी में रखा गया है।

- नगर निगम धर्मशाला में विज्ञापन के लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी, ताकि लोग तरीके से अपने विज्ञापन लगा सकें और निगम की आय में बढ़ोतरी हो सके। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए शहर में लगाए होर्डिंग्स को जल्द हटाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
- जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed