Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Data on road accidents being collected: DC

सड़क दुर्घटनाओं का एकत्रित किया जा रहा डाटा : डीसी

Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Data on road accidents being collected: DC
धर्मशाला। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वीरवार को उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति और जीरो फैटेलिटी समाधानों के प्रभावी कार्यान्वयन पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) आरडी नजीम ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक से जुड़े। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले में आई राइड एप्लीकेशन के माध्यम से सभी सड़क दुर्घटनाओं का समग्र डाटा एकत्र किया जा रहा है। प्रत्येक दुर्घटना का ऑडिट सुनिश्चित किया जा रहा है। एकत्रित डाटा के आधार पर दुर्घटना स्थलों पर मौजूद सड़कों से संबंधित संरचनात्मक कमियों की पहचान कर उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा किया जा रहा है, जिससे समयबद्ध सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जीरो फैटेलिटी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, वैज्ञानिक डाटा विश्लेषण, दुर्घटना स्थलों का सुधार (ब्लैक स्पॉट सुधार), सड़क इंजीनियरिंग में सुधार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की सुदृढ़ता और जन-जागरूकता अभियानों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के कड़े अनुपालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवर स्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एनआईसी सभागार धर्मशाला में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष सोनी, डॉ. महिमा कौल, उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed