{"_id":"6a972e75ceaae4e34d0badad","slug":"daroh-players-dominated-the-volleyball-competition-kangra-news-c-95-1-kng1046-253405-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में रहा डरोह के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में रहा डरोह के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
कांगडा में आयोजित अंडर-14 खेलों के दौरान कबड्डी मैच में भिड़ते हुए खिलाड़ी। स्रोत: जागरूक
डरोह (कांगड़ा)। भवारना शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पीएमश्री स्कूल डरोह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में जीत दर्ज की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में डरोह स्कूल के छात्र और छात्रा वर्ग दोनों ने ही अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया।
छात्राओं के खो-खो फाइनल मुकाबले में भी डरोह स्कूल की टीम ने भवारना स्कूल की टीम को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, छात्रों के कबड्डी मुकाबले में पीएमश्री डरोह की टीम ने भौंडा स्कूल को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
बैडमिंटन मुकाबलों के छात्र वर्ग में भौंडा स्कूल ने भवारना स्कूल को हराया। न्यूगल स्कूल भवारना ने मरहूं स्कूल पर जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में भवारना स्कूल ने सलोह स्कूल की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन
वहीं, छात्रा वर्ग में सलोह स्कूल ने मरहूं स्कूल को पराजित किया। बारी स्कूल की छात्राओं ने डरोह स्कूल की टीम को मात दी। बुधवार को बैडमिंटन के बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बारी स्कूल और सलोह स्कूल की टीमों के बीच खेला जाएगा।
-- -- -- -- --
वॉलीबाल में छात्र स्कूल अपर सेहरी और कन्या स्कूल पुन्नी विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। अंडर-14 जोनल लेवल खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) गरली में विभिन्न स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले खेले गए। वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छात्र स्कूल अपर सेहरी और बालिका वर्ग में कन्या स्कूल पुन्नी की टीमों ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में गगडुही स्कूल की टीम ने अधवानी को कड़े मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कबड्डी के बालिका वर्ग सेमीफाइनल में गरली छात्र स्कूल और कलोहा के बीच बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें कलोहा की टीम ने मात्र एक अंक से रोमांचक जीत दर्ज की। अब बुधवार को बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला गगडुही और कलोहा की टीमों के बीच खेला जाएगा।
इसके अलावा टूर्नामेंट के दूसरे दिन बैडमिंटन और खो-खो की विभिन्न श्रेणियों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस अवसर पर खेल आयोजन समिति के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
-- -- -- --
वॉलीबाल मुकाबले में जीएवी पब्लिक स्कूल बना विजेता
कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में आयोजित कांगड़ा जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों के वॉलीबाल मुकाबले में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा ने खिताब अपने नाम किया। जसाई स्कूल उपविजेता रहा। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी ने बाजी मारी और कोठार रानीताल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, शतरंज के छात्र वर्ग में जीएवी पब्लिक स्कूल विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद उपविजेता तथा नंदरूल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में भी जीएवी पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। घीण स्कूल उपविजेता और जमानाबाद स्कूल तीसरे पायदान पर रहा। संवाद