{"_id":"672f6494bd7b8fdfc8099071","slug":"dadhamb-laleta-tundu-vanu-mahadev-road-will-be-built-with-rs-11-crore-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1005-153917-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से बनेगी डढंब-ललेटा-टुंडु-वणु महादेव सड़क : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से बनेगी डढंब-ललेटा-टुंडु-वणु महादेव सड़क : पठानिया
Sun, 10 Nov 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 Nov 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
30 लाख से बने मुख्यमंत्री लोक भवन और जल भंडारण टैंक का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। डढंब-ललेटा-टुंडू-वणु महादेव सड़क के निर्माण पर 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। यह बात उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कही । उन्होंने डढंब में 30 लाख से बने मुख्यमंत्री लोक भवन और 7.50 लाख से बने उठाऊ पेयजल योजना लदवाड़ा के सुधारीकरण के तहत 35 हज़ार जल भंडारण की क्षमता वाले टैंक का उद्घाटन किया।
इसके बाद धनोटु में एक जनसभा में कहा कि इस सड़क के बन जाने से हजारों लोगों को अच्छी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। यहां के किसानों की लगभग 235 हेक्टेयर भूमि को निर्बाध एवं सुचारू सिंचाई के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये से भोगल और धमूल कूहलों की सह कूहलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इस कार्य को आने वाले तीन-चार महीने में पूरा करने के आदेश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने भोगल कूहल की सह कूहलों के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और शीघ्र ही दो और हैंडपंप पर विद्युत मोटर लगा दी जाएगी।
स्थानीय वासी शेर सिंह को ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर की ओर से 50 हजार का चेक भी भेंट किया। गौरतलब है कि शेर सिंह की एक टांग में दुर्घटना के समय चोट आ गई थी और अब उनका उपचार जारी है। इससे पूर्व केवल पठानिया ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इसके बाद उन्होंने मोक्ष धाम रैत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों के साथ जाकर निरीक्षण किया एवं वहां पर होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर रामेश्वर मंदिर में चल रही भागवत कथा में भी शिरकत की और आमजन के साथ कथा श्रवण की और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --