{"_id":"68dfbda9606dcaf93502a712","slug":"dadhamb-laleta-road-will-be-ready-in-six-months-pathania-kangra-news-c-95-1-ssml1008-199229-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डढंब-ललेटा सड़क छह माह में हो जाएगी तैयार : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डढंब-ललेटा सड़क छह माह में हो जाएगी तैयार : पठानिया
Sat, 04 Oct 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
डढंब में डढंब-ललेटा सड़क का भूमि पूजन करते केवल सिंह पठानिया। -स्रोत : डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को डढंब-ललेटा संपर्क सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का कार्य अगले छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इससे ललेटा, टुंडू, ठारू और भटेच्छ सहित लगभग 1450 की आबादी को लाभ मिलेगा।
पठानिया ने कहा कि सड़कें आर्थिक विकास, सुलभता और बेहतर सामाजिक सेवाओं की जीवनरेखाएं हैं। 9.80 करोड़ रुपये की लागत से ललेटा-बणुमहादेव सड़क का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है। क्षेत्र की भोगल और बड़ी कूहल का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है।
इस अवसर पर ठारू के उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अंकज सूद, जल शक्ति के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।