{"_id":"612a4d3f8ebc3e79d63ac305","slug":"cyber-cell-will-be-set-up-in-palampur-nurpur-sp-kangra-news-sml3819159134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर-नूरपुर में बनाए जाएंगे साइबर सेल: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर-नूरपुर में बनाए जाएंगे साइबर सेल: एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिले में साइबर अपराधों में हो रही बढ़ोतरी को ध्यान रखते हुए शुरुआती दौर में पालमपुर और नूरपुर उपमंडल में साईबर सेल स्थापित किए जाएंगे। वहीं, जिले के समस्त पुलिस उपमंडल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को बैरकों में रह रहे जवानों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए आरक्षी आदर्श निवास बनवाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
यह निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा डॉ. खुशहाल सिंह की अध्यक्षता में हुई मासिक अपराध और कल्याण बैठक में लिए गए हैं।
बैठक में जिले के समस्त पुलिस उपमंडल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस जवानों को अपना कर्तव्य पालन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पूरी सतर्कता से करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। बैठक में अपराध, यातायात और कानून व्यवस्था के संदर्भ में विशेष तौर पर चर्चा हुई।
मासिक अपराध बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टीम विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेगी। वहीं, जिले में चिन्हित ब्लैक स्पाटों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात कर्मियों की तैनाती करने के अलावा साइन बोर्ड या चेतावनी बोर्ड लगवाने की भी व्यवस्था की जाएगी। जिले में स्थित मुख्य मंदिरों की सुरक्षा के लिए उपमंडल पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिले में उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पीओ सेल को विशेष प्रयास करने को कहा गया है। बैठक में उन्होंने थानों में तैनात महिला कर्मी वीरांगना का प्रयोग कर यातायात संचालन के अलावा स्कूलों के आसपास गश्त कर, महिला सुरक्षा को ओर मजबूत किया जाएगा। साथ ही थाना में बीट प्रणाली को सुचारु और पुख्ता करने के लिए बीट कांस्टेबलों की तैनाती करने के भी निर्देश इस अपराध बैठक में दिए गए।