फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   CU Vice Chancellor Prof. Bansal discussed the challenges of education in Gujarat

Kangra News: सीयू के कुलपति प्रो. बंसल ने गुजरात में शिक्षा की चुनौतियों पर किया मंथन

Sat, 12 Jul 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
CU Vice Chancellor Prof. Bansal discussed the challenges of education in Gujarat
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने 10 और 11 जुलाई को गुजरात के केवडिया में आयोजित कुलपति सम्मेलन में अपने विचार रखे। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वैश्विक परिदृश्य की तुलना में हमारे देश में शिक्षा और अनुसंधान से संबंधित विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को भारत में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण विषय पर तकनीकी सत्र के समन्वय के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रो. बंसल ने इस विषय पर एक विस्तृत निष्कर्ष पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने भारत को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने हेतु उच्च शिक्षा प्रणाली के अंतरराष्ट्रीयकरण की तत्काल आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) के ऐसे प्रयास भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. बंसल ने कहा कि भारत के लगभग 50 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के बीच हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के लिए अपनी हालिया उपलब्धियों को उजागर करने का एक अनूठा अवसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed