{"_id":"68fa1402716cad98c409768e","slug":"csp-operators-demanded-an-inquiry-into-the-matter-of-deduction-of-extra-amount-kangra-news-c-95-1-kng1004-202236-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीएसपी संचालकों ने अतिरिक्त राशि काटने के मामले की मांगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीएसपी संचालकों ने अतिरिक्त राशि काटने के मामले की मांगी जांच
Fri, 24 Oct 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। बैंक का निजी कंपनी के माध्यम से ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का काम करने वाले संचालकों ने वीरवार को एएसपी विजिलेंस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संचालकों ने विजिलेंस से कंपनी की ओर से अतिरिक्त राशि काटने की जांच कर पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
सीएसपी संचालक राजेंद्र मोहन शर्मा, रविंद्र कुमार, अवतार सिंह और सिकंदर कुमार ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों से विभिन्न सेवाओं के नाम पर कंपनी बैंक केपिटल से पैसे काट रही थी। इस बारे पूछने पर जवाब मिलता था कि आपका टीडीएस कटा है, जो रिफंड हो जाएगा।
ऐसे में हर सीएसपी संचालक के साल में करीब साढ़े चार हजार रुपये काटे गए। उन्होंने कहा कि पहले कमीशन मिलती थी, उसमें से टीडीएस कटता था जबकि बाकी पेमेंट संचालकों के बैंक खाते में आ जाती थी। अब टीडीएस के नाम पर वर्किंग केपिटल से पैसा काटा जा रहा है। कंपनी की ओर से जो सीएसपी संचालकों के अतिरिक्त पैसे काटे गए हैं, उसकी जांच कर पैसे वापस दिलाए जाएं, यह मांग विजिलेंस विभाग से की गई है। उन्होंने कहा कि वीरवार को एएसपी विजिलेंस को सौंपे ज्ञापन के दौरान उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।