फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crowd of tourists gathered in Bir Billing over the weekend

वीकेंड पर बीड बिलिंग में उमड़ा बाहरी प्रदेशों के पर्यटकों का सैलाव

Sat, 25 Jun 2022 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists gathered in Bir Billing over the weekend
बीड़ बिलिंग की लैंडिग साइट चौगान में लैंड करते पैराग्लाइडर पायलट और बड़ी संख्या में पहुंचे पर्य?
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी वीकेंड पर शनिवार को पर्यटकों से पूरी तरह से गुलजार रही। दिल्ली, जम्मू, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी के सैकड़ों पर्यटकों नेटेंडम उड़ानों का आनंद लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाहरी प्रदेशों में आजकल स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं। दूसरी तरफ, शनिवार और रविवार को अवकाश होने पर गर्मी से परेशान बड़ी संख्या में पर्यटकों ने घाटी का रुख किया है। बाहरी प्रदेशों में जुलाई के पहले सप्ताह तक छुट्टियां हैं और उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक पर्यटन सीजन इसी प्रकार रहेगा। 15 जुलाई के बाद मानसून आने के कारण घाटी में सभी प्रकार की उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा। साडा के सुपरवाइजर रणविजय के अनुसार शनिवार को 300 से अधिक पर्यटकों ने टंडन उड़ानों का आनंद लिया है। बीड़ और उसके आसपास के क्षेत्र में मौजूद 200 से अधिक होटल होम स्टे और गेस्ट हाउस अगले तीन-चार दिनों के लिए पैक हैं।
विज्ञापन

बीड़ आने वाले पर्यटक टेंडम उड़ानों के साथ-साथ गुनेहड़ के वाटरफॉल और साहसिक स्काई साइकलिंग का आनंद ले रहे हैं। चौगान बाजार में वाहनों की अधिकता के चलते दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान बीड़ और चौगान में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए। बीड़ बिलिंग होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अबरोल ने बताया कि घाटी के अधिकांश होटल होम स्टे और गेस्ट हाउस सोमवार तक पैक चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed