फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crisis on the cultivation of 3500 farmers due to the breakdown of the mud built on Manjhi Khad

मांझी पर बनी कूहल टूटने से संकट में 3500 किसानों की खेतीबाड़ी

Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Crisis on the cultivation of 3500 farmers due to the breakdown of the mud built on Manjhi Khad
धर्मशाला। जुलाई माह में मांझी खड्ड में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई कूहल का प्रशासन चार माह बाद भी मरम्मत नहीं करवा पाया है। इसके चलते करीब नौ पंचायतों के 3500 किसानों की आर्थिकी पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

इस कूहल की मरम्मत के लिए किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल से मिला। बरसात के मौसम में भारी बारिश के कारण मांझी खड्ड में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे।
विज्ञापन

तब मांझी खड्ड से सिंचाई का जल उपलब्ध करवाने वाली कूहल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते इच्छी, पटोला, कंद्रेहड़, बगली, घणा, सौहड़ा, अब्दुल्लापुर, जमानाबाद सहित नौ पंचायतों के करीब 3500 किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल के साथ आए किसान बलवीर सैणी, निशा चौधरी, राम स्वरूप, जगदीश चंद आदि ने बताया कि इन किसानों की जमीनों को सिंचाई का पानी न मिलने से जमीन बंजर होने को आ गई है। उन्होंने बताया कि यह जमीन खेतीबाड़ी के लिहाज से बेहद उपजाऊ है। यहां बड़े पैमाने पर सब्जी और गेहूं का उत्पादन होता है। इसके सहारे करीब 3500 किसानों का परिवार चलता है। कूहल टूटने से इन परिवारों की आर्थिकी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि अधिकारी कई बार इस कूहल का मुआयना करने के लिए मौके पर आते रहे हैं, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य में कोई प्रगति देखने को नहीं मिल रही। डीसी से मिलने आए किसानों ने गुहार लगाई कि जल्द से जल्द इस कूहल की मरम्मत करवाई जाए, ताकि प्रभावित किसान बिजाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ को दिए एस्टिमेट बनाने के निर्देश: डीसी
डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि संबंधित बीडीओ को कूहल के मरम्मत कार्य का एस्टिमेट बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एस्टिमेट बनने के बाद शीघ्र ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed