अध्यापक पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक नाबालिग बच्चियों से छेडख़ानी करता था। छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बता दी। अभिभावकों को इस बात का पता चलते ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आक्रोश जताया है।
मामले का पता चलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस में किसी की लिखित शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पढ़ाने के साथ करता था अश्लील हरकतें
जानकारी के अनुसार पालमपुर के पास एक स्कूल में एक अध्यापक छात्राओं को विदेशी भाषा पढ़ाता है। यह अध्यापक छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को यह भाषा पढ़ाता है। लेकिन यह अध्यापक छात्राओं को भाषा पढ़ाने के साथ अश्लील हरकतें करता है।
अपनी खूबसूरती को लेकर भी यह अध्यापक इन छात्राओं से पूछता है कि तुम्हें मैं कैसे लगता हूं, जब छात्राओं का कहना होता कि आप अच्छे अध्यापक हैं और अच्छा पढ़ाते हैं। इस पर अध्यापक का कहना होता कि क्या सिर्फ मैं तुम्हें अच्छी ही लगता है।
छात्राओं का कहना है कि यह अध्यापक उनसे सिर व कंधों की मालिश करवाता है, जबकि जब वह बैठी होती हैं तो उनके कंधों पर कभी आगे तो कभी पीछे से उनकी चुटकी काट देता है तो कभी बोलता है उसके साथ डांस करो और बोलता की दरवाजा बंद कर दो कोई आए तो मुझे बता देना।
अध्यापक की इन हरकतों से दुखी छात्राओं ने इसकी शिकायत अभिभावकों से कर दी है। अभिभावकों ने इस बाबत स्कूल प्रधानाचार्य से शिकायत की है तो उन्होंने इस बारे चुप्पी साधी है। जबकि सूत्र बताते हैं कि अध्यापक को स्कूल से बर्खास्त कर दिया है।
डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस को मौखिक सूचना मिली है। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लेकिन, पुलिस मौाखिक सूचना के आधार पर जांच कर रही है।सूचना देने वाले को लिखित शिकायत देने को कहा है।