फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खनियारा का युवक सवा महीने से लापता

खनियारा का युवक सवा महीने से लापता

Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खनियारा का युवक सवा महीने से लापता
धर्मशाला। नगर निगम के वार्ड नंबर-15 खनियारा का युवक करीब सवा महीने से लापता है। लापता युवक के पिता ने राजोल की महिला पर एक लड़की के साथ मिल कर अपहरण करने का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने एसपी कांगड़ा से मिल कर उक्त महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है। युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे अभिलाष का विवाह वर्ष 2016 में चड़ी निवासी युवती से हुआ था। उसका 9 माह का बेटा है। होटल में बतौर कुक कार्यरत उनका बेटा 24 अगस्त से लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस की एक युवती का विवाह इसी साल हमीरपुर के जंगलबैरी में हुआ, लेकिन उक्त युवती डेढ़ माह में ही अपने घर वापस आ गई। उन्होंने आरोप लगेाया कि उक्त युवती उनके बेटे अभिलाष के साथ रहने को दबाव बना रही थी, जिसे उसके परिवार ने समझाकर ससुराल भेजा, लेकिन उक्त युवती दोबारा अपने ससुराल से भाग कर राजोल में अपनी बहन के साथ रहने लगी है। युवक के पिता ने कहा कि 24 अगस्त को इस युवती ने उनके बेटे को फोन करके बुलाया था, जिसके बाद से युवक और युवती दोनों गायब हैं। उन्होंने इस संबंध में वीरवार को पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है औ एसपी कांगड़ा को भी जल्द कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। वहीं, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस लापता युवक व युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed