{"_id":"59b82d5d4f1c1bec7f8b6713","slug":"81505242461-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का फर्जी पीए बनकर ठगी करने के आरोपी में धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम का फर्जी पीए बनकर ठगी करने के आरोपी में धरा
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में एक युवक को काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी बैजनाथ क्षेत्र का बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को सीएम का पीए बताकर युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनसे रुपये एेंठता था। मंगलवार को नाटकीय अंदाज में आरोपी को पकड़ने में शिकायतकर्ता स्थानीय पीड़ित व्यक्ति अश्वनी शर्मा की हाजिर दिमागी काम आई। उन्होंने बताया कि अगस्त में मणिमहेश यात्रा से वापस आते हुए उनकी इस युवक से मुलाकात हुई। बातों ही बातों में युवक ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। युवक ने कुछ दिन बाद फोन पर उनसे अपनी किसी जरूरत के लिए उनसे कुछ रुपए मांगे, जो उन्होंने उसे दे दिए। लेकिन, बाद में युवक ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुछ और रुपयों की मांग की। शक होने पर उन्होंने हैदराबाद में नौकरी कर रहे अपने बेटे को इसकी सूचना दी। सोमवार को नगरोटा बगवां पुलिस थाना में सारी बात बताकर शिकायत भी दर्ज करवाई। आरोपी युवक ने यहां आकर रुपये लेने का समय दिया था लेकिन, उनका बेटा मंगलवार सुबह हैदराबाद से यहां पहुंच गया और आरोपी युवक के साथ मोबाइल पर संपर्क में रहा। आरोपी युवक ने पहले कांगड़ा में फिर मलां में मिलने को कहा। आखिर मलां में शिकायतकर्ता ने आरोपी युवक को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक नई बोलेरो गाड़ी में आया था। उधर, आरोपी युवक के ठगी के शिकार दो अन्य युवक भी सामने आए हैं। आरोपी युवक ने एक वर्ष पूर्व चैतड़ू निवासी सचिन से एक लाख रुपये और मेहड़ी गग्गल निवासी अनूप कुमार को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 हजार रुपये ठगे थे।
सरकारी नौकरी लगवाने का दिया झांसा
पुलिस थाना पहुंचे पीड़ित सचिन ने बताया कि आरोपी युवक से उसकी मुलाकात लगभग एक वर्ष पूर्व ज्वालामुखी में हुई थी, जब आरोपी उसकी गाड़ी में लिफ्ट लेकर आया था। आरोपी युवक ने खुद को सीएम का पीए बताया था। उसके बाद वह उससे मिलने कई बार आया और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे किस्तों में लगभग एक लाख रुपये ले लिए। उसकी आईडी पर आरोपी युवक ने एक मोबाइल सिम भी ली थी जिसे वह इस्तेमाल करता था।
नगरोटा बगवां थाना प्रभारी एनडी थिंड ने बताया कि शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।