फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी में चंदन तस्करों ने फिर काटे चंदन

ज्वालामुखी में चंदन तस्करों ने फिर काटे चंदन

Sat, 02 Mar 2019 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में चंदन तस्करों ने फिर काटे चंदन
ज्वालामुखी में तस्करों ने फिर काटे चंदन के पेड़
विज्ञापन

मालिक ने पहचाने तो फरार हुए आरोपी, तीन पर केस दर्ज
तीन माह में तस्करी का चौथा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र में चंदन के पेड़ों को काटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग 3 महीनों में यह चौथा मामला है। इस मामले में चंदन तस्करों की पहचान हुई है, पर वे मौके से भागने पर कामयाब हो गए।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी चिडू ज्वालामुखी की जमीन से पिछली रात तीन चंदन तस्करों ने पूरी योजना के साथ चंदन के पेड़ चुराने का प्लान बनाया, जिसमें वे कामयाब भी हुए। इन तीनों चंदन तस्करों ने जमीन से पहले दो पेड़ काट लिए और जब ये तीसरे पेड़ पर हाथ साफ करने वाले थे, तब जमीन मालिक राजेंद्र कुमार ने इन्हें देख लिया और शोर मचाया। पहले तो तस्कर मालिक के साथ ही सीनाजोरी पर उतारू हो गए पर जब और भी लोग वहां इकट्ठे हुए, तब ये शातिर चोर पेड़ छोड़कर मौके से फरार हो गए। राजेंद्र कुमार ने दो लोगों की पहचान कर ली है, जिसमें मिंटू पुत्र दूनी चंद निवासी चिडू ज्वालामुखी और नंदन पुत्र रामचंद निवासी देवी तालाब ज्वालामुखी है, जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। ज्वालामुखी पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed