{"_id":"5b92c015867a557ea94a4e96","slug":"71536344085-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबी-हेल्मेट हाथ में पर स्कूटी गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाबी-हेल्मेट हाथ में पर स्कूटी गायब
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। स्कूटी की चाबी और हेलमेट लेकर एक व्यक्ति उसे जगह-जगह तलाश करता रहा। लेकिन वह उसे कहीं नहीं मिली। थक-हारकर इस संदर्भ में उसने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस की मदद से इस स्कूटी को चैतडू में सड़क किनारे खड़ा पाया गया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी एक व्यक्ति जिला मुख्यालय स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में किसी काम से गया। वह अपनी स्कूटी को आफिस के बाहर सड़क पर खड़ा कर गया। जब वह अपना काम करवाकर वापस लौटा तो उसे स्कूटी दिखाई नहीं दी। स्कूटी को इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थक-हारकर उसने इस संदर्भ में पुलिस थाना में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी को चैतड़ू में सड़क किनारे खड़ा पाया, जिसे मालिक को सौंप दिया गया।
चोरी या शरारत, असमंजस में पुलिस
भले ही धर्मशाला से गायब हुई स्कूटी को चैतडू से बरामद कर लिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि धर्मशाला से गायब हुई यह स्कूटी चोरी हुई थी या फिर किसी ने शरारत के तहत इसे गायब किया। इसे लेकर पुलिस भी असमंजस में है।
विज्ञापन
कोट्स
स्कूटी चोरी की शिकायत आई थी। आधे घंटे के बाद ही छानबीन कर स्कूटी को चैतडू से बरामद किया गया था। इस स्कूटी को गायब करने में किसी की शरारत हो सकती है। - सुनील राणा, एसएचओ, धर्मशाला।