{"_id":"5b4e32484f1c1b3d748b57a3","slug":"71531851336-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता वृद्व का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता वृद्व का शव
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव के नेत्रू गांव के 11 जुलाई को लापता हुए वृद्ध व्यक्ति का धनीरी पंचायत के काथला के पास रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिला।
62 वर्षीय विरेंद्र सिंह 11 जुलाई दोपहर को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी बहन के पास जंगलबैरी जा रहा है। लेकिन वह शाम को बहन के घर नहीं पहुंचा। घरवालों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। घरवालों ने 12 जुलाई को लंबागांव पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार को धनीरी पंचायत का एक परिवार काथला के पास अपनी भूमि में दवाई का छिड़काव कर रहा था। उन्होंने घासनी में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने उपप्रधान को दी। उपप्रधान मनोज कुमार ने लंबागांव पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।