{"_id":"5b3fa90f4f1c1b90288b4fcf","slug":"71530898703-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पुल से गिर कर नाबालिग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पुल से गिर कर नाबालिग की मौत
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे पुल से गिर कर जमा दो की छात्रा की मौत
जलरियां में मामा के घर आई थी नगरोटा सूरियां की युवती
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कांगड़ा)। गुलेर के पास जलरियां में रेलवे पुल के नीचे खड्ड में एक नाबालिग युवती का शव मिला है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में लड़की की मौत का कारण पुल से गिरना माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सिमरन (16) पुत्री अशोक कुमार निवासी वासा नगरोटा सूरियां 12 कक्षा में पढ़ती थी। सिमरन दो दिन पहले ही मामा के घर जलरियां आई थी। वह सुबह करीब सवा पांच बजे पुल क्रॉस कर शौच के लिए गई, तो पुल पर ट्रेन की आवाज सुनकर घबरा गई और पांव फिसलने से पुल के नीचे गिर गई। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के बाद लड़की पुल के नीचे गिरी हुई मिली। इसकी सूचना हरिपुर पुलिस को दी गई। यह मामला रेलवे पुलिस के अधीन आता है, ऐसे में रेलवे पुलिस थाना कांगड़ा को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही कांगड़ा रेलवे पुलिस के एएसआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच अधिकारी सुरिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम टांडा में करवाया जा रहा है।