फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छन्नी बेरियर में खड़े ट्रक में मृत मिला सहायक

छन्नी बेरियर में खड़े ट्रक में मृत मिला सहायक

Thu, 10 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छन्नी बेरियर में खड़े ट्रक में मृत मिला सहायक
बैरियर पर खड़े ट्रक में मृत मिला व्यक्ति
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, नशे की ओवरडोज माना जा रहा मौत का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा उपमंडल में डमटाल-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छन्नी बेली गांव में आरटीओ बैरियर के पास खड़े ट्रक के अंदर एक व्यक्ति सीट पर मृत मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ट्रक में चालक का सहायक था। उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। जानकारी के अनुसार छन्नी आरटीओ बैरियर पर तैनात कर्मचारी ने डमटाल पुलिस चौकी में सूचना दी कि एक ट्रक जो कि पिछली रात से राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा है और उसका चालक कोई भी हरकत नहीं कर रहा है। इस पर सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक नंबर एचआर-63 -9110 जिसका सहायक ड्राइवर सीट पर मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रक की तलाशी ली तो मृतक के पास से सिरिंज और देसी शराब की बोतल के अलावा गिलास बरामद किया गया। जांच प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मौत नशे की ओवरडोज से हुई लगती है। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र जगतार सिंह(30) निवासी गांव पिंडिया जिला तरनतारन खडूर साहिब पंजाब के रूप में हुई है, जो कि ट्रक में सहायक के रूप में कार्य करता था। चालक उसे गाड़ी की देखभाल के लिए छोड़ किसी काम से जम्मू गया था। उसके जाने के बाद मृतक ने नशे की ओवरडोज ली, जिसके कारण मृतक की मौत हो गई। डमटाल पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उधर, डीएसपी नूरपुर मेघराज चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed