फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

नगरोटा बगवां के अपर बाजार में सोमवार रात की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के अपर बाजार में तहसील कार्यालय के सामने बीती रात सोमवार को रेडीमेड कपड़ों की एक स्लेटपोश दुकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि दुकान भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आग से साथ लगती एक अन्य दुकान की छत को भी क्षति पहुंची है। रात को लगी इस आग पर यदि अग्निशमन विभाग की स्थानीय चौकी के कर्मियों ने समय पर काबू न पाया होता तो साथ लगती अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आने से नहीं बचतीं। इससे एक बड़ा हादसा हो जाता। हादसे की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई है। आग रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से फायर ब्रिगेड चौकी प्रभारी पीआर चौहान की अगुआई में कर्मियों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन आग इतनी प्रबल थी कि अंदर रखा सारा सामान और दुकान जलने से नहीं बच पाए। एएसआई अशोक राणा ने बताया कि प्रभावित दुकानदार टेक चंद ने अपनी रिपोर्ट में लाखों का नुकसान बताया है। हादसे के कारणों का अभी पता नही चल पाया है, लेकिन पुलिस इस हादसे की छानबीन कर रही है। हादसे में साथ लगती एक अन्य दुकान की छत को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed