फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पहले मिलकर पी शराब, फिर खड्ड किनारे ले जाकर मारा संदीप

पहले मिलकर पी शराब, फिर खड्ड किनारे ले जाकर मारा संदीप

Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पहले मिलकर पी शराब, फिर खड्ड किनारे ले जाकर मारा संदीप
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। थाना जवाली के तहत पट्टा जाटियां गांव के संदीप सिंह मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान संजू कुमार उर्फ राम कुमार निवासी पट्टा जाटियां के रूप में हुई है। शनिवार को एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल इस मामले की छानबीन के लिए जवाली थाना में पहुंचे थे। आरोपी ने पूछताछ में अपनी जुर्म कबूल किया और पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने पहले संदीप सिंह के साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई। पुरानी रंजिश व कहासुनी के कारण दोनों आरोपी संदीप सिंह को मंजूही खड्ड में ले गए। वहां जाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि संजू कुमार उर्फ राम कुमार को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि संदीप सिंह का शव शुक्रवार को मंजूही खड्ड में मिला था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की भी मदद ली तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस गुत्थी को एक दिन उपरांत ही सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed