फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुलिस ने साढ़े पांच बजे घेरा छन्नी-भदरोया

पुलिस ने साढ़े पांच बजे घेरा छन्नी-भदरोया

Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने साढ़े पांच बजे घेरा छन्नी-भदरोया
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। नशे के सौदागरों का अड्डा बन चुके छन्नी और भदरोया गांव पर सोमवार तड़के ही जिला पुलिस ने दबिश दे दी। नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में पुलिस ने गांव के करीब 40 से 50 घरों में दबिश दी और नशे का कारोबार करने वाले लोगों का परदाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने जहां लाखों मिलीलीटर कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं एक घर से चार लाख नकद और क्षेत्र में 6 अज्ञात वाहनों को भी कब्जे में लिया। इस बड़ी कार्रवाई में छन्नी बेली की एक महिला से 34.04 ग्राम हेरोइन भी पकड़ी। पुलिस टीम में 150 से 200 जवान शामिल थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कांगड़ा पुलिस ने छन्नी और भदरोया गांव में दबिश दी और नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस अभियान में डीआईजी संतोष पटियाल, एएसपी कांगड़ा डॉ. आकृति शर्मा और डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान तीन विभिन्न स्थानों पर 115 लीटर कच्ची शराब (लाहन) पकड़ी गई। साथ ही कच्ची शराब के 100 ड्रमों को भी पुलिस ने नष्ट किया। इसके अलावा एक दर्जन शराब बनाने की भट्टियों को भी जिला पुलिस ने नष्ट किया।
विज्ञापन


2 हथियार भी किए जब्त
जिला पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान छन्नी-भदरोया गांव से पुलिस ने दो हथियार भी जब्त किए। हालांकि यह लाइसेंसी थे, लेकिन आचार संहिता के दौरान इन्हें पुलिस के समक्ष जमा करवाना अनिवार्य था। वहीं कार्रवाई में पुलिस ने 6 ऐसे अज्ञात वाहन भी कब्जे में लिए हैं, जिनके ऊपर किसी भी प्रकार का नंबर आदि नहीं था। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति से चार लाख एक हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
कांगड़ा पुलिस ने सोमवार सुबह छन्नी-भदरोया गांव में नशे के विरुद्घ अभियान छेड़ा। लाखों मिलीलीटर अवैध कच्ची शराब और अवैध रूप से चल रही भट्टियों को नष्ट किया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। - डा. आकृति शर्मा, एएसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed