{"_id":"5af340414f1c1b46098b8f72","slug":"61525891137-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
Updated Thu, 10 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म
कोर्ट के आदेशों के बाद होगी आरोपियों की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमडल के धरोट में गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य घटनाओं में भी संलिप्त होने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगरेप के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक कई जगह घूमते रहे हैं, उसके बाद ही यूपी पहुंचे हैं। वहीं, पुलिस को घटना स्थल से जुटाए साक्ष्यों पर हुई फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने का भी इंतजार है। बुधवार को एसपी कांगड़ा ने भी खुद पालमपुर थाने में पहुंच कर स्वयं तीनों आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने बातों का खुलासा एसपी कांगड़ा के समक्ष किया। वहीं अब कोर्ट के आदेशों पर नाबालिग पीड़िता से आरोपियों की शिनाख्त परेड़ होगी। इसमें पुलिस कुछ अन्य पहलुओं पर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
छेड़छाड़ की घटना को न छिपाएं लोग
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी भी लड़की, महिला के साथ अगर गढ़ क्षेत्र में इस तरह की छेड़छाड़ की घटना हुई है, तो वे इस बारे में पुलिस को सूचित करें। पुलिस उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।