{"_id":"5aedf98a4f1c1b76098b840e","slug":"61525545354-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालाजी में शैय्या भवन में पैसे उठाता पकडा संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वालाजी में शैय्या भवन में पैसे उठाता पकडा संदिग्ध
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैय्या भवन में पैसे उठाता पकड़ा संदिग्ध
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी मंदिर के शैय्या भवन में सुबह करीब 11 बजे एक संदिग्ध को मां की शैय्या पर पड़े हुए पैसे उठाते हुए पकड़ा गया। शैय्या भवन में नशे में धुत युवक पहुंचा और मां की शैय्या पर पड़े पैसों को उठाने लगा। इतने में मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। उसकी यह सारी हरकतें मंदिर की सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। युवक की पहचान दयाल राजस्थान निवासी के रूप में हुई है, जो इसी क्षेत्र में काफी समय से रहता है। मंदिर सिक्योरिटी इंचार्ज रवि दत्त भारद्वाज, गृहरक्षक दीप कुमार और विपिन कुमार ने उसे मंदिर शैय्या भवन से रंगे हाथ दबोच लिया। उसे मंदिर चौकी के इंचार्ज कमलजीत के सपुर्द कर दिया गया।