{"_id":"5ada2fd84f1c1b80028b5a59","slug":"61524248536-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबा चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबा चालक
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबा चालक
मौके पर हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत ततवानी के खबल गांव में खड्ड के समीप लगे निजी क्रेशर पर एक ट्रैक्टर चालक की ट्रॉली के नीचे दबने से हुई मौत। थाना प्रभारी गंभीर चंद ने बताया कि सुबह पौने नौ बजे के करीब ओम राज (48) निवासी ग्राम पंचायत नेरटी गांव चुड़था खड्ड से बजरी लोड कर आया था। क्रेशर मालिक के पास ओम राज चालक था। बजरी जेक से चालक ने उतार दी थी, लेकिन जैक में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक उसे ठीक करने ट्राली के नीचे चला गया और ठीक करने लगा। अचानक ट्राली उसके सर पर गिर गई। मौके पर ही ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला। शाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी गंभीर चंद ने कहा कि दुर्घटना के दौरान हुई मौत का मामला दर्ज कर छानबीन जारी है।