फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पूर्व केसीसी बैंक के अध्यक्ष ने बंद की शहीद के नाम पर बनी सड़क

पूर्व केसीसी बैंक के अध्यक्ष ने बंद की शहीद के नाम पर बनी सड़क

Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केसीसी बैंक के अध्यक्ष ने बंद की शहीद के नाम पर बनी सड़क
केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर शहीद बनी सड़क बंद करने के आरोप
विज्ञापन

शहीद की पत्नी ने सड़क बंद होने पर एसडीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। शहीद के नाम पर प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई सड़क को बंद कर दिया गया है। शहीद के पत्नी ने सड़क बंद करने के आरोप केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया पर लगाए हैं। शहीद की पत्नी का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष ने सड़क में काम कर रहे ठेकेदार और मजदूरों के साथ मारपीट कर भगा दिया। शहीद की पत्नी ने अब पंचायत जगरूप नगर में मुख्यमंत्री से शहीद के नाम पर बनाए गए रास्ते को खुलवाने और पक्का करवाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। शहीद की पत्नी मुकेश लता ने मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उनके पति कुलतार सिंह 31 अगस्त, 1995 में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की सुरक्षा एनएसजी में तैनाती के दौरान शहीद हो गए थे। इनकी याद में प्रदेश सरकार ने उनके पैतृक गांव जगरूप नगर में शहीद कुलतार सिंह के नाम से सड़क का निर्माण करवाया। सड़क पर करीब पांच लाख रुपये की राशि खर्च की गई। अभी प्रदेश सरकार ने इस सड़क को पक्का करने के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है और 19 जनवरी को इस सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया था। मुकेश लता ने आरोप लगाया है कि जगरूप नगर के निवासी केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार और उसके मजदूरों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया और सड़क को उखाड़ दिया। साथ ही उन्होंने सड़क के बीचोंबीच लोहे के एंगल दबाकर बाकी सड़क को उखाड़ दिया, जिससे अब लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। मुकेश लता ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत उप मंडल अधिकारी जयसिंहपुर से भी की है।

निराधार हैं सभी आरोप : सिपहिया
केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इस सड़क के किनारे हमारे गांव के 18 परिवारों की जमीन है। हमने इस सड़क के निर्माण के लिए कोई भी अनापत्ति प्रमाण नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते के लिए शिकायत करने वालों ने जमीन की राजस्व विभाग से निशानदेही ली हुई थी, जो सरकारी जमीन है, उस पर निर्माण कर सकते हैं। हमारी 18 परिवारों की अपनी जमीन है और हमने लोहे के एंगल अपनी जमीन लगाए हैं।
विज्ञापन


कार्यालय में शिकायत आई है: एसडीएम
उपमंडल अधिकारी जयसिंहपुर अश्विनी सूद ने बताया कि शहीद की पत्नी मुकेश लता ने कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है। गांववासियों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं कि 2 दिन के अंदर इस रास्ते को खोल दिया जाए, अन्यथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed