फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रडोह व कमोतरे आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

रडोह व कमोतरे आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

Thu, 11 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
रडोह व कमोतरे आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी
रडोह और कमोतरे आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी
विज्ञापन

शातिर ने राशन पर कर लिया हाथ साफ
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के दो आंगनबाड़ी केंद्रों को चोरों ने निशाना बना डाला। शातिर आंगनबाड़ी केंद्रों में रखा सारा सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

फतेहपुर खंड की सुनेट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र रडोह में तैनात गायत्री देवी ने बताया कि सुबह जैसे ही वह केंद्र खोलने पहुंची तो देखा कि केंद्र के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर से चूल्हे सहित सिलिंडर, कुकर, 30 लीटर तेल, 21 किलो चावल, 22 किलो चने, चार पेटी बिस्कुट सहित कुछ अन्य सामान वहां से गायब था। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत महिला बाल विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। वहीं, बाल विकास परियोजना अधिकारी फतेहपुर जगदीश राणा ने बताया रडोह के अलावा भरमाड़ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कमोतरे में भी चोरों ने बुधवार रात चोरी को अंजाम दिया। शातिर आंगनबाड़ी केंद्र में रखे 25 किलो चावल, 17 किलो चीनी, 28 किलो चने, सात किलो मूंग, एक कुकर, एक स्टोव सहित वाटर कूलर ले गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरी की शिकायत फतेहपुर और जवाली पुलिस थाने में करवा दी गई है। एक साल पहले भी इन आंगनबाड़ी केंद्रों को चोरों ने निशाना बनाया था। उधर, डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed