फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर में आरएम ने युवक के साथ की मारपीट

पालमपुर में आरएम ने युवक के साथ की मारपीट

Tue, 25 Sep 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में आरएम ने युवक के साथ की मारपीट
टिकट काउंटर में कार्यरत युवक ने आरएम पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

युवक परिवहन निगम में ठेके पर टिकट बुकिंग का करता है काम
भुक्की मामले में पुलिस का अहम गवाह बना है युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। परिवहन निगम पालमपुर में एक टिकट काउंटर पर ठेकेदार के पास काम कर रहे एक युवक ने आरएम पालमपुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह व्यक्ति पालमपुर में पकड़ी गई भुक्की का पुलिस गवाह भी बना है। आरएम की मार से खफा युवक ने पुलिस में शिकायत कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार पालमपुर बस स्टैंड पर परिवहन निगम के टिकट काउंटर पर टिकट बुकिंग का काम करने वाले युवक का आरोप है कि मंगलवार को आरएम पालमपुर ने उसे अपने कमरे में बुलाया और कुछ भुक्की से जुड़े प्रश्न करने लगा। इस बीच आरएम ने उसके मुंह पर पांच-सात थप्पड़ जड़ दिए,

जबकि सूत्रों की मानें तो यह टिकट बुकिंग का काम कर रहा यह युवक परिचालक से पकड़ी गई भुक्की मामले में गवाह भी बना है। सूत्र बताते हैं कि भुक्की के साथ काउंटर पर रखे गए थैले के समय यह युवक ही काउंटर पर मौजूद था, लेकिन इस थैले में क्या था इस युवक को मालूम नहीं थी। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस थैले को पकड़े गए परिचालक का दूसरा साथी परिचालक बस में पालमपुर लाया था और काउंटर पर रख दिया था। वहीं आरएम पालमपुर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि युवक से भुक्की मामले में उन्होंने बात की थी कि इसकी सूचना पुलिस या उन्हें क्यों नहीं दी। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि परिवहन निगम नहीं चाहता था कि युवक पुलिस में ऐसी कोई गवाही दे। उसे यहां से हटाने की बात भी की जा रही थी। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed