फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छन्नी बेली से लाए थे नशे की खेप

छन्नी बेली से लाए थे नशे की खेप

Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
छन्नी बेली से लाए थे नशे की खेप
धर्मशाला। नशे के कारोबार के लिए बदनाम छन्नी बेली के तार अब अंतरराज्यीय गिरोह से भी जुड़ गए हैं। वीरवार को धर्मशाला में दो महिलाओं सहित पकड़े गए गिरोह के पांच आरोपी नशे की खेप को छन्नी बेली से धर्मशाला-मैक्लोडगंज बेचने के लिए लाए थे। यह खुलासा उन्होंने पुलिस पूछताछ के दौरान किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा यह पांचों आरोपी चार सितंबर से ही धर्मशाला में डेरा जमाए बैठे थे और किसी ग्राहक के इंतजार में थे। लेकिन ग्राहक मिलने से पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों ने नशे को कुछ लोगों को बेचा भी है, क्योंकि इनके पास से 65 हजार रुपये नकद पुलिस ने बरामद किए हैं। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उनके पास नशे का सामान पकड़ी गई खेप से कहीं अधिक था।
विज्ञापन


11 तक रिमांड पर भेजे नशा तस्कर
हेरोइन के साथ पकड़े गए पांचों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान उन्हें न्यायालय ने 11 सितंबर तक पलिस रिमांड पर भेजा है।

यह था मामला
पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम ने वीरवार को किराये के घर में रह रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच नशा तस्करों को दबोचा था। इन आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों से मौके पर 29.99 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल, एक वजन करने की मशीन और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।- बद्री सिंह, एएसपी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed