{"_id":"5b78627342c7924632548b9f","slug":"51534616179-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 देशी कट्टे, 1 पिस्टल और 1 जिंदा रौंद सहित पकड़े 4 युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 देशी कट्टे, 1 पिस्टल और 1 जिंदा रौंद सहित पकड़े 4 युवक
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते योल में पुलिस ने नाके के दौरान दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और चार रौंद के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों पंजाब के बताए जा रहे हैं। एक आरोपी ने पुलिस से बचते हुए पुल से छलांग लगा दी। लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस चौकी योल की टीम ने नरवाना चौक में नाका लगाया था। शाम 5.05 बजे चामुंडा से धर्मशाला की ओर आ रही एक आल्टो कार (डीएल 9सी-एन-0126) को चेकिंग के लिए रोका गया। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो दो युवक वहां से फरार हो गए, जबकि दो को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी कुछ दूरी पर पकड़ लिया, जबकि मौके से फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने थोड़ी देर बाद दबोच लिया। पुलिस ने कार की चेकिंग के दौरान उसमें दो देसी कट्टे और एक पिस्टल के अलावा चार रौंद बरामद किए। वहीं मौके पर आरोपी इन हथियारों को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाए। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपियों के पास यह अवैध हथियार कहां से आए। इनको कहां और क्यों ले जाया जा रहा था।
पंजाब के रहने वाले हैं चारों आरोपी
पुलिस ने इस दौरान विक्रम सिंह (23) पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी वाल्मीकि मोहल्ला वीर साहब गुरुद्वारा डाकघर गुरु हर राय जिला फिरोजपुर, सोनू (23) पुत्र आशिक निवासी चेली वाला डाकघर कलौली तहसील व जिला फिरोजपुर, गौरव (29) पुत्र चन्ना सिंह निवासी गुरु कर्म सिंह बस्ती डाकघर व तहसील गुरु हर्ष राय जिला फिरोजपुर और सुनील कुमार (22) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी भारत नगर काशीनगर डाकघर बगदादी गढ़ बाजार फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोट्स
पुलिस ने योल में नाके के दौरान चारों आरोपियों को दो देसी कट्टे और एक पिस्टल के अलावा चार रौंद के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - बद्री सिंह, एएसपी, कांगड़ा।