{"_id":"5b2bedf74f1c1bf96e8b962a","slug":"51529605623-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में मिली नशीले कैप्सूल व गोलियों की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर में मिली नशीले कैप्सूल व गोलियों की खेप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर में मिलीं नशीली दवाइयां
सीआईए टीम ने दबिश देकर की कार्रवाई
मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते एक मेडिकल स्टोर में हजारों नशीले कैप्सूलों की खेप पकड़ी गई है। पुलिस की सीआईए टीम ने मेडिकल स्टोर में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस को वहां हजारों की संख्या में नशीले कैप्सूलों समेत गोलियां बरामद हुईं। मेडिकल स्टोर में प्रोवॉन स्पास के 1840 कैप्सूल, एंजीलम 0.5 की सात हजार नशीली गोलियां और नीले रंग के प्रतिबंधित 1300 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने नशे की खेप को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक सतिंद्र सिंह पुत्र मदन लाल निवासी गांव नादौन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी साल 28 फरवरी 2018 को आरोपी के मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं से भरे बैग का एक कुरियर आया था, जिसकी अभी तक जांच चली हुई है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि उन्हें इंदौरा के कई अन्य मेडिकल स्टोरों में नशीली दवाओं के बारे सूचनाएं मिल रही हैं। जल्द अन्य मेडिकल स्टोरों में भी दबिश दी जाएगी।