{"_id":"5aff13644f1c1bcf408b6449","slug":"51526666084-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल कर्मी पर प्रशिक्षु छात्रा ने जड़ा छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल कर्मी पर प्रशिक्षु छात्रा ने जड़ा छेड़छाड़ का आरोप
Updated Fri, 18 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल कर्मी पर प्रशिक्षु छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
एमएस से की शिकायत, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में कार्यरत एक कर्मी पर प्रशिक्षु छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत छात्रा ने अस्पताल के एमएस से भी की है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के तहत आते एक नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के नर्सिंग प्रेक्टिकल प्रशिक्षण क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहे हैं। इस दौरान एक प्रशिक्षु छात्रा की ड्यूटी रेडियोलॉजी विभाग में लगी थी। इस दौरान विभाग के एक कर्मचारी ने प्रशिक्षु छात्रा से प्रशिक्षण देने के बहाने छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत प्रशिक्षु छात्रा ने अपने कॉलेज प्रशासन से की और अपने साथ हुई ज्यादती से परिजनों को सूचित करते हुए अस्पताल के एमएस से इसकी शिकायत की। बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे समझाकर और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद समझौता करवा दिया।
दबाव बना कर करवाया समझौता
पुख्ता सूत्रों की मानें तो वीरवार को घटित हुए इस छेड़छाड़ के मामले पर प्रशिक्षु छात्रा और उसके परिजनों को अस्पताल प्रशासन ने बुलाया था। इस दौरान छात्रा और उसके परिजनों को समाज का डर दिखा कर छेड़छाड़ के मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया है। हैरानी इस बात की है कि जहां छात्रा की हौसला अफजाई होनी चाहिए थी, वहीं उस पर दबाव बनाया गया है।
-प्रशिक्षु छात्रा की शिकायत आई थी। जांच में पाया गया कि छात्रा को गलतफहमी हो गई थी। इसके चलते दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
- डॉ. दिनेश महाजन, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, धर्मशाला