{"_id":"5a5267b84f1c1b3e198b5684","slug":"51515349944-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के पास को लेकर भिड़े दो गुट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी के पास को लेकर भिड़े दो गुट
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के कालू दी हट्टी में शनिवार देर रात दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। यह मारपीट गाड़ी को पास देने के लिए हुई है। पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर शाम दो गुटों में बहसबाजी हो गई। बाद में यह बहसबाजी मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि युवक विक्रांत अपने दोस्तों के साथ कहीं से आ रहा था। डलहौजी से शिमला जा रहे युवकों के बीच आपस में गाड़ी के पास को लेकर बहसबाजी हो गई, जो बाद में दोनों गुटों में मारपीट में बदल गई। इस पर दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना पालमपुर में मामला दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन