{"_id":"5c65bd13bdec22691d36d231","slug":"41550171411-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचरुखी पुलिस ने दबोचे दो चोर गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचरुखी पुलिस ने दबोचे दो चोर गिरोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी ने वीरवार को दो चोर गिरोहों को पकड़ा है। इनमें से एक गिरोह जहां घरों से सामान चोरी करता था, जबकि दूसरा गिरोह सोलर लाइटों की बैटरियों और पैनलों पर हाथ साफ करता था। पुलिस ने दोनों ही गिरोहों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस ने थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में एक नाका लगाया था। इस बीच वहां से गुजर रही एक कार (एचपी 33-8478) को जांच के लिए रोका। इस दौरान कार चालक गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें ताले तोड़ने की रॉड व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने लक्की पुत्र भोला राम, कैलाश पुत्र जुल्फी राम, सिकंदर पुत्र राजू राम, रणजीत पुत्र लब्बू निवासी बलधर नगरोटा व चेतन पुत्र तलविंद्र निवासी मंडी को गिरफ्तार किया।
वहीं सोलर लाइट की बैटरियां और सोलर पैनलों पर हाथ साफ करने वाले गिरोह को भी पुलिस ने दबोचा है। पंचरुखी थाने में पंचायत पट्टी बदेहड के प्रकाश चंद ने क्षेत्र से सोलर लाइटें और बैटरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने रात को सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पंचायत में तलाशी अभियान छेड़ा और बदेहड पट्टी निवासी सुशील कुमार पुत्र डूमनू राम और उसके सहयोगी सुरेंद्र कुमार के घर से करीब आधा दर्जन सोलर लाइटें, बैटरियां व सोलर पैनल जब्त किए। चोरों ने सोलर लाइट की बैटरियों को घर के अंदर और सोलर पैनलों को एक पेड़ पर छिपा कर रखा था। पुलिस ने चोरों को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उधर, पालमपुर के डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने दो चोर गिरोहों को पकड़ा है और इनसे सामान भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।