{"_id":"5b9413d7867a557ff83018f5","slug":"41536431063-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने को लेकर गुथमगुथा हुए बैंक मैनेजर-ढाबा संचालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाने को लेकर गुथमगुथा हुए बैंक मैनेजर-ढाबा संचालक
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने को लेकर बैंक मैनेजर-ढाबा संचालक गुत्थमगुत्था
थाने तक जा पहुंचा मामला, समझौता कर छुड़ाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर के तहत एक ढाबे पर बैंक मैनेजर और ढाबा संचालक खाने को लेकर गुत्थमगुत्था हो गए। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों को थाने पहुंचना पड़ा। इसके बाद बैंक मैनेजर ने ढाबा संचालक से समझौता कर अपनी जान छुड़ाई। जानकारी के मुताबिक बैंक प्रबंधक और सहायक प्रबंधक खाना खाने एक ढाबे में गए थे। इस दौरान ढाबा संचालक के साथ किसी बात को लेकर उनमें तू-तू मैं-मैं हो गई। बाद में यह तू-तू-मैं-मैं मारपीट तक पहुंच गई। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही परागपुर क्षेत्र के कई लोग दोनों पक्षों में समझौता करवाने पहुंच गए। इस दौरान देर रात्रि तक पुलिस की भी इस मामले ने काफी कसरत करवाई। हालांकि, पुलिस में समझौता होने पर किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ लेकिन बैंक प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के इस कारनामे की वजह से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार पूरे दिन गर्म रहा। बताया जा रहा है कि जो समझौता हुआ है, वह लिखित रूप में माफीनामे के बाद हुआ है, क्योंकि मामला दर्ज होने का डर बैंक के प्रबंधक को सता रहा था। वहीं, सुनने में तो यह भी आया है कि यह समझौता बैंक के प्रबंधक को काफी मंहगा पड़ा है लेकिन पुलिस में मामला दर्ज न होने के कारण असली सत्यता का पता नहीं चल पाया है।
मामला पुलिस के पास पहुंचा जरूर था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। इससे मामला दर्ज नहीं किया गया। - एलएम शर्मा, डीएसपी, देहरा।