{"_id":"5ae0c3a54f1c1b5c098b67f3","slug":"41524679589-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-कार भिड़ंत में दो घायल, एक चंडीगढ़ रैफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-कार भिड़ंत में दो घायल, एक चंडीगढ़ रैफर
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बस-कार की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल
संसारपुर टैरेस में हादसा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। देहरा थाना के संसारपुर टैरेस में बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। जानकारी के अनुसार जसूर से तलवाड़ा जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की पठानकोट डिपो की बस और विपरीत दिशा में आ रही सेंट्रो कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक रणवीर पुत्र रमेश गांव जगनोली तहसील फतेहपुर बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बस में बैठी मोनिका ठाकुर निवासी ज्वाली को भी चोटें आईं हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल व्यक्ति को गाड़ी के बाहर निकाला और बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा पहुंचाया। बीबीएमबी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद परिजन घायल व्यक्ति को पीजीआई ले गए। वहीं, बस के ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि बस में पांच से छह सवारियां थीं, जिसमें एक लड़की को चोट आई है। संसारपुर टैरेस पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।