फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में महिला ने किया सुसाईड

कांगड़ा में महिला ने किया सुसाईड

Sun, 17 Feb 2019 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में महिला ने किया सुसाईड
कांगड़ा में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

ससुराल पक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस ने पति-सास के खिलाफ किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। शहर के साथ सटे एक गांव में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीस वर्षीय महिला की मौत की सूचना मिलते ही मायके वालों ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मायके वालों ने खूब रोष जताया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद सब शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि निजी स्कूल में कार्यरत महिला के पति को फोन आया कि उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद किया है। उसके पति ने किसी नजदीकी परिचित को इस मामले की सूचना देकर घर जाने को कहा। दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए उसके परिचित ने भीतर झांकने की कोशिश की तो उसने महिला को पंखे से लटके हुए पाया। वह चिल्लाया और आस-पड़ोस के काफी लोग वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद उसका पति भी घर पहुंच गया। जब दरवाजा खोला तो महिला दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान मायके वालों को भी घटना की सूचना मिल चुकी थी। मायके वाले भी तुरंत पहुंच गए। उन्होंने इस घटना के लिए उसके ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि महिला को उसका पति और सास प्रताड़ित करते थे। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने सास और पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed