{"_id":"5b43a7114f1c1bb2288b587d","slug":"31531160337-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील संदेश और गालियां देने के आरोप में युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील संदेश और गालियां देने के आरोप में युवक पकड़ा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। रैहन पुलिस ने मोबाइल पर अश्लील संदेश, गंदी गालियां और लड़की को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस चौकी रैहन में लड़की ने 18 जून को शिकायत दी थी। लड़की का आरोप था कि युवक उसे फोन पर अश्लील संदेश, गंदी गालियां और जान से मारने की धमकियां देता है। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद रविवार को खेहर निवासी युवक को रैहन में गिरफ्तार कर लिया। युवक पठानकोट में प्राइवेट नौकरी करता है। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने उसे रैहन से गिरफ्तार करके सोमवार को नूरपुर कोर्ट में पेश किया। यहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस युवक के खिलाफ स्थानीय कॉलेज में लड़कियों का पीछा करने की भी शिकायत आ चुकी है। लड़की का आरोप है कि लड़का प्रतिदिन उसे अलग-अलग नंबर से फोन करके तंग करना शुरू हो गया था।
उधर, डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।