फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बुधवार से गायब युवक की खड्ड में मिला शव

बुधवार से गायब युवक की खड्ड में मिला शव

Thu, 17 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुधवार से गायब युवक की खड्ड में मिला शव
खड्ड में मिला बुधवार को गायब युवक का शव
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
योल (कांगड़ा)। योल क्षेत्र से बुधवार से गायब युवक का शव वीरवार को शव नोड खड्ड में मिला है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अमन कुमार (23) पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान के रूप में हुई है। मृतक युवक कुरियर कंपनी में काम करता था, जबकि बुधवार दोपहर को बाइक घर में लगाकर कहीं चला गया था।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई रमन ने बताया कि बुधवार को अमन ने बाइक घर में खड़ी की और कहीं चला गया। करीब सात बजे तक घर वापस न आने पर उसे फोन किया गया, तो उसका फोन बंद था। उसके दास्तों के साथ संपर्क करने पर पता चला कि वह साढ़े पांच बजे के करीब चला गया था। टीका वणी वार्ड नंबर-चार में वीरवार को नोड खड्ड में मिले शव की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम मौका पर पहुंची। फोरेंसिंक टीम में शामिल अजय सहगल ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। उधर, पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed