फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बनेर खड्ड में बह गया युवक, मौत

बनेर खड्ड में बह गया युवक, मौत

Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बनेर खड्ड में बह गया युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांगड़ा। कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के पास बनेर खड्ड में नहाते हुए एक युवक की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। युवक की शिनाख्त 34 वर्षीय छोटी हलेड़ जोगीपुर निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। युवक बिहार का रहने वाला था। कांगड़ा मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप ही उसका घर है। थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि प्रांरभिक छानबीन में यह पता चला है कि युवक अपने घर के पास सफाई करने के बाद खड्ड में नहाने उतर गया। वह खड्ड में नहा रहा था कि अचानक पानी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और डूब गया। कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह अपने पीछे एक बेटे और बेटी को छोड़ गया। उधर, जैसे ही युवक की मौत की सूचना उसकी पत्नी और परिजनों को पता चली तो माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे में रो रहे नन्हें बच्चों को आंसू देख हर किसी का दिल पसीज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed