फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नवविवाहिता मौत मामले में फरार पति गिरफ्तार

नवविवाहिता मौत मामले में फरार पति गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता मौत मामले में फरार पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के अप्पर सकोह में नवविवाहिता मौत मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देर रात सकोह में नवविवाहिता के पति सुभाष सुपुत्र स्व मक्खन लाल को पकड़ा है।

पुलिस ने पति के खिलाफ अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां उसे 30 दिसंबर तक रिमांड दिया है। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेजकर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा एएसपी डॉ. शिव कुमार और फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का दौरा कर जांच की है। अभी तक महिला की मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की असली कारणों का पता चलेगा। अप्पर सकोह में दो महीने पहले शादी करने वाली महिला का शव घर के कमरे में पंखे के साथ लटका मिला था। उसके बाद से महिला का पति घर से फरार था। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए थे। उधर, एएसपी डॉ शिवकुमार ने कहा कि नवविवाहिता के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद 30 दिसंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल में जाकर सैंपल लिए हैं। महिला की मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed