फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चरस आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

चरस आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
चरस आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
चरस रखने का आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के तहत पकड़े गए चरस के आरोपी का रिमांड खत्म होने के बाद उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी तिलक राज ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने रिमांड के दौरान कबूला है कि चरस नादौन में किसी व्यक्ति से ली थी, जिसे वह नहीं जानता है। हालांकि, पुलिस ने जिस व्यक्ति से आरोपी ने चरस खरीदी थी उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। इसके तहत जल्द ही वह अज्ञात व्यक्ति भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। 8 मई की रात ज्वालाजी पुलिस ने 19.18 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से चरस संग पकड़े व्यक्ति की पहचान जीवन कुमार निवासी चौकी गगड़ूही के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी पहले भी कई अन्य गतिविधियों में संलिप्त पाया जा चुका है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed