फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पपरोला बाजार में चोरी मामले में दूसरी गिरफ्तारी

पपरोला बाजार में चोरी मामले में दूसरी गिरफ्तारी

Fri, 05 Apr 2019 12:22 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
पपरोला बाजार में चोरी मामले में दूसरी गिरफ्तारी
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला बाजार में ज्यूलर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश गई पुलिस ने टीम दूसरे आरोपी को पकड़ा है, जिसे लेकर शुक्रवार तक टीम वापस बैजनाथ पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इसी ने पपरोला से चोरी गहने उत्तर प्रदेश पहुंचाए थे। इससे पूर्व पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तनवीर अहमद को पकड़ा था, जो पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन

पपरोला के मेन बाजार में वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में 18 मार्च की रात चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन चोरी का कोई भी सुराग हाथ में नहीं लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। चोरी के कुछ समय बाद दिल्ली के मयूर बिहार इलाके से चोरी का माल बरामद करने में पुलिस सफल रही। उसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। उधर, डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश गई है। वहां उसे पुलिस को सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार तक पुलिस आरोपी को लेकर बैजनाथ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed