फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रधान पर उपप्रधान ने जड़ा गालीगलौज करने का आरोप

प्रधान पर उपप्रधान ने जड़ा गालीगलौज करने का आरोप

Sun, 17 Feb 2019 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर उपप्रधान ने जड़ा गालीगलौज करने का आरोप
प्रधान और उसके भाई पर धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप
विज्ञापन

खोपा पंचायत के उपप्रधान ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत
पंचायत के कार्यों में अनियमितताओं का भी जड़ा आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। विकास खंड के तहत बंडियां खोपा पंचायत के उपप्रधान रमेश ने पंचायत के प्रधान व उनके भाई पर गालियां देने तथा दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज करवाया है।

उपप्रधान ने आरोप लगाया कि प्रधान संजय कुमार और उसके भाई लक्की पंचायत में विकास कार्यों के निर्माण में अनिमितताएं बरत रहे हैं। इस बारे में उन्होंने खंड विकास अधिकारी शशि पटियाल को शिकायत की थी। 13 फरवरी को बीडीओ मौके पर आकर कार्य का जायजा के लिए पहुंचे व प्रधान संजय कुमार के घर के पास गए तो बीडीओ साहिब की मौजूदगी में प्रधान संजय कुमार व उनके भाई ने उनके साथ बदतमीजी की। धमकी दी कि यदि उपप्रधान कार्यों की जांच करवाएगा तो उसको जातिसूचक कानून के तहत अंदर करवा दूंगा। वहीं प्रधान संजय कुमार का कहना है कि रास्ते के निर्माण कार्य को लेकर बीडीओ बैजनाथ उपप्रधान के साथ जायजा लेने आए थे। लेकिन उसने उपप्रधान के साथ कोई बदतमीजी नहीं की है। खंड विकास अधिकारी शशि पटियाल ने कहा कि विकास कार्यों व रास्ते के निर्माण को लेकर धन के दुरुपयोग के बारे में उपप्रधान की शिकायत के आधार पर जायजा लेने के लेने के लिए गए थे। लेकिन भारी बारिश के कारण पूरी जांच नहीं हो सकी। जांच के दौरान प्रधान संजय कुमार व उसके भाई ने उपप्रधान रमेश चंद से बदतमीजी की तथा धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस रास्ते के मामले को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है तथा इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। डीएसपी बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि उपप्रधान रमेश चंद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed