{"_id":"5c339835bdec2256e1301ef6","slug":"21546885173-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से जहरीला पदार्थ खाने से अध्यापक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलती से जहरीला पदार्थ खाने से अध्यापक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलती से जहरीला पदार्थ खाने से शिक्षक की मौत
देहरा से टांडा पहुंचाते समय रास्ते में तोड़ा दम
निजी अस्पताल में तैनात था प्रदीप कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के गांव संलागड़ी में एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापक सेवाएं दे रहे एक युवक ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सतपाल ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसका भाई उसे देहरा अस्पताल ले गया। जहां पर युवक की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया, लेकिन टांडा पहुंचने से पहले ही प्रदीप ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार युवक क्षेत्र के ही एक निजी स्कूल में अध्यापक था। युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। उसका छह माह का एक बच्चा भी है। थाना प्रभारी रक्कड़ सुशील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि छानबीन जारी है।