{"_id":"5bc8d83abdec2269a642adeb","slug":"21539889210-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
.ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जसूर के बाटूपुल पर वीरवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला बाटूपुल स्थित शिव मंदिर में कंजक बनी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लाने जा रही थी कि वह जसूर से पठानकोट जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
जानकारी के अनुसार बाटूपुल की रहने वाली 36 वर्षीय स्नेहलता पत्नी अभिलाष रामनवमी के अवसर पर स्थानीय शिव मंदिर में कंजक बनी अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अग्रिमा को लाने जा रही थी। इस दौरान सड़क किनारे गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर काफी ऊंची झाड़ियां उगी हुई थीं, जिसके चलते उसे ट्रेन आने का अहसास नहीं हुआ और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। महिला का पति औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में अनुदेशक के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि महिला ने इससे पहले अपनी छह वर्षीय बेटी अपराजिता को स्कूल बस में बिठाया था। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर से अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची वापस घर लाने के लिए गई थी कि ट्रेन की चपेट में आ गई। वहीं इस संदर्भ में रेलवे पुलिस अधिकारी कर्मचंद ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।