{"_id":"5b576c714f1c1b6f668b5411","slug":"21532456049-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडबाड़ी हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडबाड़ी हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के कंडबाड़ी इलाके में हुए हत्या के मामले में पंचरुखी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दस सितंबर 2017 में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस को अभी एक और आरोपी की तलाश है, जबकि मामले में शामिल दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कंडवाड़ी में योल निवासी अनूप खत्री का फॉर्म हाउस था। यहां कुछ प्रवासी लोग काम करते थे। दस सितंबर को ये लोग संदिग्ध परिस्थितियों में कंडबाड़ी से फरार गए थे। इस पर अनूप खत्री के घर न पहुंचने पर उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस को खून से सने बिस्तर में अनूप खत्री का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में नरेंद्र और राजेंद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, दो लोग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। पंचरुखी के थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में पंचरुखी थाने से गई टीम ने मामले में मुख्य आरोपी सूरज कुमार गांव टिक्कापुर डाकघर सिस्वाबाबू तहसील खजनी जिला गोरखपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को सुनियोजित तरीके से जाल बिछा कर पकड़ा है। आरोपी को पुलिस दो-तीन दिन में पालमपुर ला रही है। उधर, एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि हत्या मामले में मुख्य आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।