{"_id":"5a74ac7d4f1c1b89268b7f0f","slug":"21517595773-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुड़ियां के विश्राम गृह में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुड़ियां के विश्राम गृह में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खुंडियां (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह खुंडियां में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। खुंडियां पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति की पहचान सुखबिंदर सिंह निवासी आदमपुर पंजाब के रूप में हुई है, जो लोक निर्माण विभाग के उपमंडल ज्वालामुखी में ट्रक चालक है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी सुशील कुमार गौतम खुंडियां ने कहा कि ट्रक चालक रात को आठ बजे विश्राम गृह में आया था। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे चालक सुखबिंदर सिंह रेस्ट हाउस आया और चौकीदार ने चालक को खाना खाने के लिए कहा पर चालक ने कहा कि वह अभी बाद में खाना खाएगा। उसके उपरांत वकौल चौकीदार वह सो गया। प्रात: जब मैं उठा तो चालक विश्राम घर की रसोई में गिरा पड़ा था और खून से लथपथ था। उसके उपरांत सुबह लगभग नौ बजे चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस थाना रेस्ट हाउस के बगल में ही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है, जिसमें मृतक की बाईं आंख के ऊपर चोट का निशान मिला है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस की पूछताछ जारी है। सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक पंजाब आदमपुर का रहने वाला था उसके दो बेटे हैं और पत्नी का सात साल पहले निधन हो चुका है। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।