फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ार-बाइक की टक्कर में युवती गंभीर घायल

ार-बाइक की टक्कर में युवती गंभीर घायल

Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ार-बाइक की टक्कर में युवती गंभीर घायल
कार-बाइक की टक्कर में युवती गंभीर घायल
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी में एक कार और बाइक की टक्कर में एक युवती गंभीर घायल हो गई। घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार ज्वालामुखी के बोहन चौक पर कांगड़ा की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार की टक्कर दूसरी ओर से आ रही बाइक से हो गई। बाइक पर चालक और उसकी बहन बैठी हुई थी। भिड़ंत के बाद युवती बाइक से गिर गई, जिसके चलते उसे काफी चोटें आईं। वहीं मौके का फायदा उठा कर कार चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद कार चालक लखनपाल खुद ही पुलिस थाना ज्वालामुखी पहुंचा और बाइक चालक अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं इससे पहले स्थानीय लोगों की मदद से युवती को स्थानीय अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए टांडा अस्पताल कांगड़ा रेफर कर दिया गया। युवती की पहचान रितिका (20) पुत्री संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed